फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट डीपू में होगा परिचालकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
परिचालक प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे
विज्ञापन

16 फरवरी तक स्वीकार हाेंगे आवेदन, 20 को साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। एचआरटीसी के पठानकोट डिपो में परिचालक के प्रशिक्षण के लिए बतौर प्रशिक्षु आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र 16 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे । 20 फरवरी को साक्षात्कार होगा। प्रशिक्षुओं को सात दिन का मौखिक, लिखित और आठ दिन का प्रेक्टिकल प्रशिक्षण देने के बाद बस के साथ 75 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थी की सालाना आय दो लाख रुपये और आयु 36 वर्ष से कम होगी तो उन्हें कौशल विकास भत्ते के रूप में एक हजार रुपये दिए जाएंगे, जबकि अन्य को यह भत्ता नहीं मिलेगा। इच्छुक प्रशिक्षुओं को एचआरटीसी के पठानकोट कार्यालय में एक हजार रुपये आवेदन शुल्क जमा करवाना होगा। प्रशिक्षु के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, परिचालक का लाइसेंस, आय और जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बैंक खाते की छाया प्रति होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के प्रशिक्षुओं के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच और अन्य श्रेणियों के लिए पांच वर्ष की अतिरिक्त छूट होगी। जो प्रशिक्षु पहले से ही प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। वे दोबारा आवेदन नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें