फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर बेसमेंट के अधूरे कार्य पर मंदिर अधिकारी तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर न्यास की बेसमेंट में बने शॉपिंग कांप्लेक्स के मंदिर न्यास की ओर से आधे बरामदे में कोटा स्टोन न लगाने के मामले का तहसीलदार और मंदिर अधिकारी वेद प्रकाश अवस्थी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए बेसमेंट निर्माण कार्य करवाने वाले टेक्निकल टीम के प्रमुख कनिष्ठ अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंता को निर्देश दिए हैं कि मंदिर न्यास की आगामी बजट बैठक में इस अधूरे निर्माण का प्लान डालकर इसे पूरा किया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंदिर बेसमेंट कांप्लेक्स में दुकानों के सामने बरामदे में हाल ही में कच्चे फर्श पर कोटा स्टोन लगाने का कार्य मंदिर न्यास की ओर से किया गया। इसके तहत आधे बरामदे में तो कोटा स्टोन लगा दिया गया, लेकिन बाकी भाग में काम बंद कर दिया गया। इस पर बेसमेंट के दुकानदारों ने रोष व्यक्त किया था। टेक्निकल टीम यह तर्क दे रही थी कि आधे बरामदे में कोटा स्टोन लगाने के ही कार्य की स्वीकृति जिलाधीश से ली गई थी, लेकिन स्थानीय दुकानदारों के गले यह तर्क नहीं उतर रहा था। अब इस पूरे मामले में मंदिर अधिकारी ने संज्ञान लिया है और दुकानदारों को आश्वस्त किया है कि उनके साथ भेदभाव नहीं होगा।
मंदिर अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे तहसीलदार ज्वालामुखी वेद प्रकाश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने मंदिर कनिष्ठ अभियंता से इसके बारे में चर्चा कर संज्ञान लिया है। अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए आगामी प्लान तैयार कर बजट बैठक में रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें