फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के लगवलियाणा स्थित हिमालयन आईटीआई में प्रमुख कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी 12 जनवरी को अपने मानेसर (गुड़गांव) के प्लांट में प्लेसमेंट के लिए लिखित परीक्षा लेेगी। लिखित परीक्षा में करीब 2000 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस परीक्षा में आईटीआई पास फिटर, मोटर मैकेनिक, टर्नर, वेल्डर, पेंटर, मशीनिस्ट, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल, ट्रैक्टर मैकेनिक ट्रेड पास युवाओं के लिए नौकरी प्राप्त करने का सुनहरी मौका है। परीक्षा मेें हिमाचल सहित अन्य राज्यों के अनिवार्य योग्यता रखने वाले छात्र भाग ले सकते हैं। कंपनी के प्रतिनिधियों के अनुसार परीक्षा के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष और 10 महीने रखी गई है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में चयनित युवाओं को मासिक 20854 रुपए और बोनस दिया जाएगा। पात्र युवाओं को 10वीं और संबंधित ट्रेड का सर्टिफिकेट, आधार कार्ड /वोटर कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो की 3-3 प्रतियां साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें