फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर ने संविधान ही नहीं, देश को दी है नई दिशा: बंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के धौलाधार परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब की पुण्यतिथि पर इतिहास विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के सह आचार्य डा. चमन लाल बंगा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की जबकि सीयू की अंबेडकर पीठ के प्रो. बलवान गौतम ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। मुख्य वक्ता ले कहा कि छह दिसंबर का दिन भारत के लिए गौरव का दिन है, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन डॉ. भीम राव अंबेदकर की पुण्यतिथि भी मनाई जाती है। इस मौके पर जनजातीय पीठ के चेयर प्रो. सतीश गंजू, डॉ. मोहिंद्र सिंह, डॉ. वीसी चौहान, डॉ. कलदीप शुक्ल, डॉ. नवनीत शर्मा, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. जय प्रकाश, डॉ. रिचा राणा, मोनिका सहित विश्वविद्यालय के छात्र, शोधार्थी और समरसता मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें