डमटाल/इंदौरा(कांगड़ा)। इंदौरा कोर्ट के सिविल न्यायाधीश निरंजन सिंह की अध्यक्षता में कारागार में विचाराधीन कैदियों को कानून के बारे जानकारी दी गई। निरंजन सिंह ने बताया कि नागरिक और जेलों में बंद विचाराधीन कैदियों को कई कानूनी लाभ मिल सकते हैं। गरीब और जेल में बंद कैदी मुफ़्त कानूनी सेवा ले सकते हैं। हर नागरिक को कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए समय-समय पर हर गांव हर पंचायत और यहां तक की स्कूली बच्चों से रैली निकलवा कर लोगों को कानून की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप कटोच, अश्वनी महंत, एएस पठानिया, एस लाखा, दलीप कुमार, सीमा देवी आदि मौजूद रहे।