फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में खोलेंगे ट्रॉमा सेंटर : नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह ज्वालामुखी को ट्रॉमा सेंटर की सौगात देना चाहते थे। इसके लिए प्रपोजल बनाकर भेजने को कहा था, लेकिन बीते पांच साल में ज्वालामुखी के कांग्रेस विधायक न ेउन्हें इसकी प्रपोजल बनाकर नहीं भेजी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर इस कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल का मुखिया कठघरे में खड़ा किया जाता है तो हिमाचल शर्मसार होता है। नड्डा ने कहा कि प्रदेश गुड़िया प्रकरण और वन कर्मी होशियार सिंह हत्याकांड से शर्मसार है। जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो क्या किया जाए। सूबे में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के भाषण से पहले भाजपा प्रत्याशी ने कई स्थानीय मुद्दे बताए लेकिन नड्डा के भाषण में स्थानीय मुद्दे गौण हो गए और प्रदेश के मुद्दे ही छाए रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें