रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य शिक्षा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में केंद्रीय छात्र परिषद 2017-2018 के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मनोनीत छात्र पदाधिकारियों में एकता धवन अध्यक्ष, अतुल राणा उपाध्यक्ष, श्वेता धीमान सचिव, अभिनव ठाकुर संयुक्त सचिव और सुहाना, शिवानी, शबनम, गौरव, निधि, मानवी, तानिया, राजीव, सुरिंदर, कमल किशोर, सुभम, तनु, शिवानी, स्मृति और तमन्ना ने सदस्य पद की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में जीएस पठानिया प्रबंध निदेशक, बीएस पठानिया और प्रवक्ता वर्ग उपस्थित रहा।