फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन रेस में आंचल और प्रिंस बनें विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। एबीएम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहड़ा में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लड़कों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस और लड़कियों में येलो हाउस विजेता रहे।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में येलो हाउस की प्राची और श्रुति, येलो हाउस के प्रिंस और मिशुल को प्रथम स्थान मिला। एकल बैडमिंटन में ग्रीन हाउस का करन और ग्रीन हाउस की पूनम प्रथम रहीं। लड़कों की कबड्डी में ब्लू हाउस विजयी रहा। 50 मीटर रेस में आदित्य, प्रियांशी, आयूश, अर्पूवा, अनमोल, कार्तिक, रिदम, पायल, रुपासी, सेजल, अनन्या और काजल प्रथम, स्पून रेस में निजुल, रितिका, शगुन, शिवम, जन्नत और आंचल प्रथम, लड़कों की 10 किलोमीटर मैराथन में 12वीं का प्रिंस प्रथम, पंकज दूसरे, लड़कियों की पांच किमी की मैराथन रेस में 12वीं की आंचल प्रथम रहीं। इस मौके पर विजयी खिलाड़ियों को स्कूल के प्रधानाचार्य अंकुश सूद और स्कूल प्रबंधक सुलेखा देवी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें