फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैजनाथ के आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे 12 पद

Fri, 17 Jul 2026 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बाल विकास परियोजना बैजनाथ के तहत चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सात सहायिका और एक क्रेच सहायिका के कुल 12 रिक्त पदों के लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं। साक्षात्कार 26 अगस्त को पूर्वाह्न 11:30 बजे एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी अरीता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद नागन, राजल, मुल्थान और खड़ी मलाह भरे जाएंगे। सहायिका के पद पंजाला-1 व 2, कोठी-2, पीहड़, सरमान, लाहड़ और नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला के शीतला चौक में भरे जाएंगे, जबकि क्रेच सहायिका का एक पद वार्ड-7 पपरोला में भरा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें