शाहपुर (कांगड़ा)। आईटीआई शाहपुर में जालंधर की एक निजी कंपनी की ओर से सोमवार को साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में 34 उम्मीदवारों में से 12 उम्मीदवारों को नौकरी मिली। इस कैंपस साक्षात्कार में 18 से 30 वर्ष के बीच उन युवाओं ने भाग लिया, जिन्होंने फिटर, मशीनिस्ट और इलेक्ट्रिकल इत्यादि ट्रेड में आईटीआई की थी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को कंपनी पीएफ और ईएसआई को काटकर 15,041 रुपये प्रति महीना वेतन देगी। साथ ही चयनित प्रशिक्षुओं को सब्सिडाइज कैंटीन, यूनिफॉर्म, और दो टाइम की चाय और छुट्टियों की सुविधा मिलेगी। संवाद