फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नक्की खड्ड के निजी होटल से शराब की 12 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर की छापेमारी, संचालक नहीं दिखा सका वैध परमिट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
परागपुर (कांगड़ा)। राज्य कर एवं आबकारी विभाग पालमपुर की विशेष टीम ने रविवार सुबह परागपुर के समीप नक्की खड्ड स्थित एक निजी होटल में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने होटल से अवैध शराब की 12 पेटियां बरामद कीं। यह कार्रवाई नैहरनपुखर-बणी मार्ग पर स्थित होटल में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
विभाग को सूचना मिली थी कि नक्की खड्ड के पास स्थित एक निजी होटल में बिना वैध अनुमति के शराब का भंडारण किया गया है। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल की तलाशी ली। होटल संचालक शराब के भंडारण से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या आबकारी परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक धर्मपाल धीमान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बिना वैध परमिट या लाइसेंस के व्यावसायिक परिसर में शराब का भंडारण करना आबकारी अधिनियम के तहत अपराध है। विभाग जब्त शराब के ब्रांड और बैच नंबर की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें