फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पौंग झील में छोड़े 11.96 लाख मछली बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। पौंग जलाशय में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए रविवार को सिहाल क्षेत्र में मछलियों की विभिन्न प्रजातियों के 11,95,934 बीज छोड़े गए। इनमें रोहू के सबसे अधिक 7,25,000 बीज शामिल हैं। पौंग झील के सहायक मत्स्य निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि जलाशय में ग्रास कार्प के 1,37,484, रोहू के 7,25,000, मृगल के 1,00,000 और कतला के 3,33,450 बीजों का संचयन किया गया। इस दौरान बीज संचयन समिति के सदस्यों, विभागीय कर्मचारियों और सिहाल व धमेटा की मत्स्य सहकारी सभाओं के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पौंग जलाशय कांगड़ा जिले में मत्स्य उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। यहां हजारों मछुआरों की आजीविका मछली उत्पादन पर निर्भर है। ऐसे में बीज संचयन से भविष्य में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और जलाशय के मत्स्य संसाधनों को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें