धर्मशाला में चुनी जाएगी जिला सीनियर टी-20 क्रिकेट टीम
कांगड़ा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि जिला सीनियर टी 20 टीम का चयन छह जनवरी को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में सिर्फ हिमाचली बोनोफाइड खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
साथ ही सभी खिलाड़ियों का जिला क्रिकेट संघ में पंजीकरण अनिवार्य है। जो खिलाड़ी पंजीकृत नहीं हैं, वे ट्रायल के समय भी पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए दो पासपोर्ट फोटो, हिमाचली बोनोफाइड या जन्म तिथि प्रमाण पत्र लाना होगा। चयन प्रक्रिया के चेयरमैन अशोक शर्मा होंगे जबकि विशाल शर्मा, रंधीर रामपाल, रवि रतना और अनुपम शर्मा बतौर सदस्य शामिल रहेंगे। चयनित टीम अपना पहला मैच 21 जनवरी को धर्मशाला स्टेडियम में चंबा के साथ खेलेगी। टीम का कैंप पंद्रह जनवरी को धर्मशाला में आयोजित होगा।