फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से 14 वर्षीय लड़की की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर की पंचायत खटियाड़ में सांप के डसने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कीर्ति शर्मा पुत्री मनोज कुमार अपनी माता व दादी के साथ सोई हुई थी। रात करीब एक बजे सांप ने उसे डंस लिया। लड़की के शरीर पर सांप के काटने का कोई निशान नहीं था, इसलिए परिजन उसे अस्पताल नहीं ले गए। लड़की के चाचा ने रात को ही सांप को मार दिया। चाचा डिंपल के अनुसार कीर्ति सुबह तक ठीक बातचीत करती रही। लेकिन, सुबह करीब आठ बजे सिर चकराने की शिकायत करने लगी। करीब दो बजे परिजन कीर्ति को सीएचसी नूरपुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं थाना फतेहपुर के प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना फतेहपुर की टीम नूरपुर अस्पताल रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें