फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान की बिना परवाह किए पर्यटक खड्डों में लगा रहे जमकर गोते

विज्ञापन
विज्ञापन
जान की परवाह किए बगैर खड्डों में गोते लगा रहे पर्यटक
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते कभी भी बढ़ सकता है पानी
मंदिर प्रशासन ने नहीं किया जागरूक तो होगा हादसा
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)। बरसात के दिनों खड्डों में हुए कई हादसों से भी चामुंडा मंदिर प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। चामुंडा मंदिर के पास बह रही बंडेर खड्ड में पर्यटक खड्ड के बीच खूब गोते लगाकर अठखेलियां कर रहे हैं। इससे कभी भी हादसा हो सकता है। मंदिर प्रशासन ने बरसात में अगर पर्यटकों के खड्ड में नहाने को लेकर जागरूक नहीं किया तो कभी भी हादसा हो सकता है। गर्मियों में इन दिनों हजारों की संख्या में लोग चामुंडा माता के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर में दर्शन के बाद साथ बहती खड्ड बंडेर में श्रद्धालु अपने को नहाने से नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि, वे नहीं जानते हैं कि खड्ड का पानी कभी भी बढ़ सकता है। इससे कभी हादसा हो सकता है। बड़ी बात तो यह है कि नीचे मौसम भले ही साफ हो लेकिन, खड्ड की ऊपरी पहाड़ियों में कभी भी बरसात हो जाती है, जिसका निचले क्षेत्रों में पता नहीं चलता है। यही नहीं, इस खड्ड के पास जिले में दो हाइडल प्रोजेक्ट भी बने हुए हैं, जो जलस्तर बढ़ने पर पानी छोड़ते हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि, प्रशासन की ओर से अभी तक खड्डों में न जाने के लिए चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए हैं। इसी बंडेर खड्ड में कांगड़ा के पास कई लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें