फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 माह राजस्व जुटाने में व्यस्त रही कांगड़ा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा पुलिस ने पहली तीमाही में विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्रवाई करते हुए 79 लाख 32 हजार 770 रुपये का राजस्व सरकारी कोष में जमा करवाया। जनवरी 2018 से लेकर 31 मार्च 2018 तक कांगड़ा पुलिस ने 26 हजार के करीब वाहनों के चालान काटे, जो कि एक बहुत बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान पुलिस ने कुछ फर्जी नंबरी चालान भी किए हैं, जिसका उल्लेख अमर उजाला पहले ही कर चुका है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा पुलिस ने 25,985 वाहन चालकों के चालान मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर किए। इस दौरान पुलिस ने 61,13,700 रुपये का जुर्माना वसूल कर राजकोष में जमा करवाया। इसके अलावा अवैध खनन पर नकेल कसते हुए पहली तीमाही में 328 उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16,92,300 रुपये जुर्माना अर्जित किया। वहीं, कोटपा एक्ट के तहत 1537 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 126770 रुपए जुर्माना वसूला गया। कुल मिलाकर कांगड़ा पुलिस पहली तीमाही में राजस्व एकत्रित करने में ही जुटी रही।
विज्ञापन


एनडीपीएस के तहत चलाए 68 अभियोग
कांगड़ा पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 68 अभियोग चलाए। इस दौरान पुलिस ने 5.4 किलोग्राम चरस, 172.82 ग्राम हेरोइन, 160 ग्राम अफीम और 2.7 किलोग्राम भुक्की बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने प्रतिबंधित सिरप 900 मिलीलीटर, कैप्सूल 6499 और 710 नशीली गोलियां बरामद कीं।

आबकारी अधिनियम के तहत चलाए 148 अभियोग
इसके अलावा पुलिस ने पहली तीमाही में 148 अभियोग आबकारी अधिनियम के तहत चलाए। इस दौरान पुलिस ने 41,41,155 मिलीलीटर देसी शराब, 994120 मिलीलीटर अंग्रेजी और 305000 मिलीलीटर अवैध शराब सहित 79550 मिलीलीटर बीयर की बोतलें अपने कब्जे में लीं।
विज्ञापन


-कांगड़ा पुलिस ने पहली तीमाही में 79 लाख 32 हजार 770 रुपये का राजस्व विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने के बाद अर्जित किया है। इसके अलावा अन्य मामलों में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबारियों पर नकेल कसी है। -संतोष पटियाल, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें