फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस सांड को पकड़ने गई टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रक्कड़ (कांगड़ा)। क्षेत्र की मूंही पंचायत में एक महीने ने लावारिस सांड ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। अब तक यह सांड 10 लोगों पर को घायल कर चुका है। बुधवार को लोगों की शिकायत करने के बाद पशुपालन विभाग ने इस लावारिस सांड को पकड़ने के लिए भेजी, लेकिन बैल ने टीम पर ही हमला बोल दिया और टीम के सदस्यों को भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बैल को काबू करने के लिए नकेल डालने गरली पशु अस्पताल के सीनियर डॉ. नगेंद्र अंतल, पशुपालन सहायक बलदेव सिंह और फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार गए थे। अचानक बैल ने टीम पर हमला कर दिया। इस पर डॉक्टर और पशुपालन सहायक ने तो किसी तरह भाग कर अपनी जान बचा ली, लेकिन फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार बैल की चपेट में आ गया। सुरेंद्र कुमार को बैल ने सीगों से उछालकर जमीन पर पटक दिया। इससे उसकी बाईं बाजू की हड्डी टूट गई और शरीर में काफी चोटें आई हैं। घायल सुरेंद्र को टीम के सदस्यों ने देहरा अस्पताल पहुंचा उपचार करवाया। उनकी बाजू में पलास्टर चढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें