फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोर खेल स्टेडियम में देंगे बेहतर सुविधाएं : ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला।
विज्ञापन

वन, परिवहन, युवा सेवा एवं खेल मंत्री गोविन्द ठाकुर ने मंगलवार शाम धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर खेल परिसर का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ बंजार के विधायक सुरेन्द्र शौरी भी मौजूद रहे। गोविन्द ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर खेल परिसर में खेल गतिविधियों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां बेहतर सुविधाएं विकसित करने लिए प्रयास किए जाएंगे। ठाकुर ने प्रशिक्षु खिलाड़ियों से भेंट के अलावा खेल परिसर में चल रही गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें