फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती फिल्म पर पूरी तरह से लगे रोक : सभा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। फिल्म पद्मावती को लेकर पालमपुर में युवा राजपूत महासभा मुखर हो गई है। प्रदेश युवा राजपूत महासभा ने साफ कह दिया है कि फिल्म पद्मावती पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाए, अन्यथा, युवा राजपूत सभा इस पर कड़ा कदम उठाएगी।
फिल्म की पाबंदी को लेकर प्रदेश युवा राजपूत महासभा ने प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर की अध्यक्षता में एसडीएम पालमपुर बलवान चंद मंढोत्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें युवा राजपूत महासभा ने फिल्म के रिलीज पर कड़ा विरोध जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा राजपूत महासभा का कहना है कि इस फिल्म की पटकथा पर महासभा को कड़ी आपत्ति है। फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने राजपूत के गौरवमयी इतिहास के साथ काल्पनिक छेड़छाड़ की है और फिल्म में रानी पद्मावती के जौहर का मजाक बनाया है। युवा राजपूत महासभा के प्रदेशाध्यक्ष अमित ठाकुर और मीडिया प्रवक्ता नवीन पठानिया ने कहा कि वे ज्ञापन में पीएम मोदी से अनुरोध करते हैं कि फिल्म पर पूरी पाबंदी लगाई जाए। अन्यथा, प्रदेश युवा राजपूत महासभा इस पर कोई कड़ा फैसला लेगी। इस मौके पर मुनीष जंवाल, कमल जंवाल, विपिन राणा, रणजोध सिंह, धीरज कटोच, पवन कटोच, संजीव जंवाल, विनय राणा, नवल राणा, कुलदीप राणा, विनोद राणा, हिमांशु गुलेरिया, अरविंद, मिन्हास, निर्मल कटोच, लोकेंद्र ठाकुर और नितिन जंवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें