फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर लिखने के साथ समाधान भी बताएं : अग्निहोत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सूचना एवं जनसंपर्क और उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ा के नजदीक छेब में 15 लाख रुपये की लागत से बने त्रिर्गत प्रेस क्लब भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारिता के साथ जिम्मेदारी का भाव भी है। अखबारों को केवल खबर लिखने तक ही सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि मार्गदर्शक की भी भूमिका निभानी होगी। आज भी जनता अखबारों पर विश्वास करती है। हमें जनता के विश्वास को बनाए रखना होगा। खबर लिखने के साथ समाधान भी बताया जाना चाहिए। इस दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने बेहतर पत्रकारिता के लिए अवार्ड के साथ-साथ समाज सेवकों तथा अधिकारियों को उनकी उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्होंने प्रेस क्लब परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। सूचना एवं जन संपर्क एंव उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रेस क्लब के लंबित कार्यों को पूरा करने केे लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान त्रिगर्त प्रेस क्लब कांगड़ा के प्रधान सुरेंद्र कालरा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा सचिव राकेश कथूरिया ने प्रेस क्लब के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कांगड़ा तथा नगरोटा उपमंडलों में सहायक लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय खोलने की मांग भी की। इस दौरान व्योवृद्ध पत्रकार श्री रोशन लाल धीमान को प्रेस क्लब के पंडित पद्मनाथ त्रिवेदी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सुमन वर्मा, हलेड़कलां की प्रधान किरण बाला, उप निदेशक सूचना एवं जन संपर्क अजय पाराशर, विभिन्न विभागों के अधिकारी और पत्रकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें