फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का जगह घोलने में महिलाएं भी पीछे नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के युवाओं की नसों में नशे का जहर घोलने में मातृत्व शक्ति भी पीछे नहीं है। कांगड़ा पुलिस ने मात्र छह माह में ही नशे के कारोबार में संलिप्त 28 महिलाओं को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने एनडी एंड पीएस अधिनियम के तहत मात्र छह माह में ही 26 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि दवा एवं कॉस्मेटिक एक्ट के तहत भी वर्ष 2017 में दो महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ये सभी महिला नशा तस्कर जिला कांगड़ा की सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय रही हैं, जिन्हें पुलिस ने नशे के विरुद्घ छेड़े गए अभियान के तहत पकड़ने में सफलता हासिल की है। हैरानी तो इस बात की है कि वर्ष 2016 में मात्र 29 महिलाओं को नशा तस्करी के अपराध में हिरासत में लिया था, जबकि इस बार मात्र छह माह में ही इस कारोबार में संलिप्त महिलाओं का आंकड़ा 28 पहुंच चुका है।
विज्ञापन

बाक्स
एनडी एंड पीएस के मामलों में भी हुई बढ़ोतरी
वहीं नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत छह महीने में ही पुलिस ने 227 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 193 मामले इस एक्ट के तहत जिला भर के थानों में दर्ज हुए हैं। इसके अलावा ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत छह माह में दर्ज मामलों का आंकड़ा 27 पहुंच चुका है। वहीं, वर्ष 2016 में 27 महिलाओं सहित 338 नशा तस्करों को एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था।
बाक्स
किस वर्ष कितने मामले दर्ज
वर्ष मामले दर्ज गिरफ्तार
2012 37 48
2013 46 56
2014 58 68
2015 93 107
2016 266 338
2017 193 227
कोट
-नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान के तहत इस वर्ष मात्र 6 माह में ही 227 लोगों पर एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें 26 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट के तहत अब तक दो महिलाओं सहित 27 लोगों को हिरासत में लिया गया है। -संजीव गांधी, एसपी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें