फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर मुझसे मिले थे कुछ कश्मीरी लोग: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर मिले थे कुछ कश्मीरी : डीसी
विज्ञापन

धर्मशाला। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने मंगलवार को जिले में व्यापार और अन्य कार्यों से रह रहे कश्मीरी लोगों की सुरक्षा के बारे में पुनरवलोकन के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एसएसपी कांगड़ा, एडीएम तथा अन्य उपमंडलीय अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त ने बताया कि कुछ कश्मीरी लोग उनसे सुरक्षा के सिलसिले में मिले थे। उन्होंने कहा कि जिला में कश्मीरी लोगों की सुरक्षा को लेकर स्थिति सामान्य पाई गई है, लेकिन फिर भी पुलिस और स्थानीय ग्राम पंचायतों के लोगों को शांति और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि जहां कश्मीरी लोग रह रहे हैं वहां विशेष निगरानी रखी जाए और पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाए। ग्राम पंचायत प्रधान ऐसे तत्वों पर नजर रखें जो सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे तत्वों के बारे में तुरंत स्थानीय पुलिस या एसएसपी कांगड़ा को सूचित करें। डीसी ने कहा कि इस संदर्भ में किसी प्रकार की सहायता के लिए कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1077, आपातकालीन नंबर 7650991077 या पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 01892-224905 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें