फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में होगी ईनामी दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में 20 दिसंबर को खेल विभाग जिला स्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की दौड़ प्रतियोगिता करवाएगा। जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने कहा कि दौड़ में 13 से 15 वर्ष तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियां में भाग ले सकते हैं। दोनों वर्गों में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 6000, द्वितीय को 5000 और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 4000 रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 3000 मीटर तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों के लिए 5000 मीटर की दौड़ का आयोजन किया जाएगा। 13 से 15 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म एक अप्रैल, 2003 से 31 मार्च, 2005 के मध्य तथा 16 से 19 वर्ष आयु वर्ग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का जन्म एक अप्रैल, 1999 से 31 मार्च, 2002 के मध्य होना अनिवार्य है। प्रतिभागी को आयु प्रमाण पत्र की मूल प्रति या सत्यापित फोटो प्रति व आधार कार्ड या किसी सरकारी संस्था द्वारा जारी फोटो प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी उस दिन प्रात: नौ बजे तक पंजीकरण करवा सकते हैं। धावकों के लिए जलपान की व्यवस्था खेल विभाग करेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसी भी खिलाड़ी धावक को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें