फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भंगड़े में झूमे रेनबो स्कूल के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी नाटियों और पंजाबी भंगड़े में झूमे रेनबो के छात्र
विज्ञापन

उपायुक्त कांगड़ा ने नवाजे रेनबो स्कूल के मेधावी
वार्षिक महोत्सव के दूसरे चरण का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में रविवार को वार्षिक महोत्सव के दूसरा चरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि एसडीएम नगरोटा बगवां अंकुश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रेनबो ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक डॉ. जेआर कश्यप ने बच्चों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में 5वीं से 8वीं तक के छात्रों ने डॉं. वी ड्रास्टिक से नो टू प्लास्टिक विषय पर प्रस्तुति दी, जबकि दूसरी से 11वीं के बच्चों ने फ्यूजन ऑफ जिम्नास्टिक, जर्मन फेयरी फैंटसी, पहाड़ी नाटी, देशभक्ति, सेव चाइल्ड हुड, शेड्ज ऑफ कृष्णा, रॉअर ऑफ वूमेन साइलेंस, चेंज द वर्ल्ड इनोवेशन और पंजाबी भंगड़े की प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावियों सहित साल भर विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर जितेंद्र सोढी, अधिशासी अभियंता टाउन एंड कंटरी प्लानिंग विजय चौधरी, आरएम एचआरटीसी पंकज चड्ढा, नगर परिषद नगरोटा बगवां की अध्यक्ष स्वर्ण वालिया, कार्यकारी अभियंता स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट संजीवन धीमान, डॉ. सुनील ठाकुर, संजीव नरयाल, विजय कुमार, प्रदीप कुमार और मीनाक्षी कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें