फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी की एसएफआई इकाई ने मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। लेकिन, स्थानीय पुलिस ने उनके प्रयास को विफल करते हुए उनके हाथों से पुतले को छीन लिया।
विज्ञापन

इससे पहले एसएफआई इकाई ने प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री व उच्च शिक्षा निदेशक के खिलाफ अपनी मांगों के पूर्ण न होने पर नारेबाजी की। स्थानीय पुलिस द्वारा पुतला छीनने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने पुतले की छीनाझपटी में गिरे सामान को उठाकर उसे जलाया। एसएफआई इकाई के जिला उपप्रधान मनमोहन सिंह का कहना है कि उनकी मांगों में प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्तियां, एससीए चुनाव की बहाली, शिक्षा बजट में केंद्र से छह फीसदी व राज्य से 30 फीसदी बढ़ोतरी करने, फीस वृद्धि पर रोक आदि शामिल हैं। मनमोहन का कहना है कि इन मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। सरकार छात्रों को आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई अध्यक्ष रूपांश राणा, अरुण कुमार, रजत कुमार, सोनिता, सोनम, शीतल, नेहा सहित कई अन्य एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें