फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरंग पंचायत में पानी न मिलने से महिलाओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दरंग में पानी न मिलने से महिलाओं में रोष
विज्ञापन

समस्या को लेकर एक्सईएन को सौंपी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। पिछले कई दिनों से दरंग पंचायत में पानी की समस्या को लेकर आखिर महिलाओं को गुस्सा फूट पड़ा है। पानी न मिलने पर सोमवार को महिलाओं ने एक्सईएन थुरल के सामने रोष जताया और उनको शिकायत सौंपी है। महिलाओं का कहना है कि दरंग पंचायत के तीन वार्डों में पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। हालांकि, यह समस्या पिछले दो माह से चली हुई है। इसमें कभी पानी आ रहा है, तो कभी नहीं आ रहा है। लेकिन, एक सप्ताह से भारी परेशानी आ रही है। महिलाओं का आरोप है कि जलवाहक समय पर पानी नहीं छोड़ते हैं। महिलाओं ने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से भी गुहार लगाई है कि उन्हें पानी की समस्या से निजात दिलाई जाए। सोमवार को दरंग सरस्वती महिला मंडल की महिलाओं का महिला मंडल प्रधान पवना गुलेरिया और सचिव मंजुला गुलेरिया की अध्यक्षता में एक्सईएन थुरल से मिला। उन्होंने पानी की समस्या हल करने की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि जल्द पानी नहीं मिला, तो वे स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से मिलेंगी। दरंग पंचायत के वार्ड नंबर तीन, चार और पांच में एक सप्ताह से पानी नहीं मिल रहा है। इस मौके पर सरोज देवी, लज्या देवी, मंजु गुलेरिया, मीरा देवी, सविता गुलेरिया, कल्पना देवी, मंजु देवी, मंजना समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। उधर, आईपीएच विभाग के एक्सईएन थुरल सुरेश महाजन ने कहा कि महिलाओं ने उनके साथ पानी की समस्या बताई है। जल्द पंचायत में पानी की समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें