फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में 3267 करोड़ की पेयजल योजना होगी शुरू : महेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। 69वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने समारोह की अध्यक्षता की। इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पुलिस, होमगार्ड तथा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड्स और एनएसएस की टुकड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
महेंद्र सिंह ठाकुर ने बहुमूल्य सेवाओं के लिए भारतीय सेनाओं के जवानों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों, सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और खेतीबाड़ी के लिए बेहतर सिंचाई सुविधाएं प्रदान करने के लिए ठोस रणनीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राज्य सरकार ‘ब्रिक्स फंडिंग’ से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 3267 करोड़ रुपये की पेयजल योजना शुरू कर रही है। इस योजना से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल योजनाओं को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से 1134 करोड़ रुपये की योजना शीघ्र शुरू की जा रही है।
विज्ञापन


पंचायतें गोद लेंगे बागवानी अधिकारी
ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अनूठी पहल के तहत बागवानी विभाग के अधिकारियों ने 3-3 पंचायतें गोद लेने का निर्णय लिया है। ये अधिकारी स्वयं अतिरिक्त प्रयास कर इन पंचायतों में बागवानी की सूरत संवारेंगे।
विज्ञापन

पद्मश्री सम्मान पर धर्मशाला के दो विद्वानों को बधाई
इस अवसर पर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने धर्मशाला के दो विद्वानों को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों और आकर्षक मार्च पास्ट करने वाली टुकड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से दिव्यांगों को सहायक उपकरण भेंट किए तथा रेडक्रॉस सोसायटी के लक्की ड्रॉ भी निकाले। ठाकुर ने प्रात: 10:30 बजे धर्मशाला स्थित शहीद स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में देहरा के विधायक होशियार सिंह, निर्वासित तिब्बत संसद के उपाध्यक्ष येशी फुंचोक, निर्वासित तिब्बत सरकार के वित्त मंत्री कर्मा इशे, आईजी उत्तरी क्षेत्र जेपी सिंह, उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल, अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच, कांगड़ा के पूर्व विधायक संजय चौधरी, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष विशाल चौहान तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जिलावासी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें