फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा संस्थानों में भरे जाएंगे खाली पद : परमार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों का सुदृढ़ीकरण कर चिकित्सकों और अन्य स्टाफ के खाली पदों को भरकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। तपोवन में हिमाचल प्रदेश लेबोरेटरी तकनीशियन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एसोसिएशन के मांगपत्र पर
विज्ञापन

गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि लोगों को गुणात्मक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाकर हिमाचल को स्वास्थ्य सेवाओं में देश में शीर्ष पर पहुंचाया जाएगा। स्वास्थ्य लाभ के लिए लोगों को आने वाले समय में दूसरे प्रदेशों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। प्रदेश के लोगों को मुफ्त दवाई एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ भरने के अतिरिक्त तमाम तरह की मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि दो सौ बिस्तरों वाले एमसीएच यूनिट के लिए 40 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य को एक माह में शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों के साथ आने वाले लोगों के लिए टांडा अस्पताल में 2.5 करोड़ रुपये से सराय भवन का निर्माण किया जाएगा। इस कार्य को एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें