फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरावर स्टेडियम में रोक दिए जाएंगे बाहरी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ कुमार
विज्ञापन

धर्मशाला। तपोवन में 9 से 12 जनवरी तक होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान तपोवन और आसपास के गांवों के लोगों को अपने घर तक आने जाने तक आवागमन में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं।
सत्र के दौरान तपोवन, कनैड सहित आसपास के गांवों के लोगों को जोरावर स्टेडियम से आगे अपने वाहन ले जाने के लिए पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए जिला पुलिस ने जोरावर स्टेडियम के सामने सिद्धबाड़ी पंचायत घर में कंट्रोल रूम और विशेष पास काउंटर स्थापित कर लोगों को पास जारी करने आरंभ कर दिए हैं। एएसपी डॉ. शिव कुमार ने बताया कि विधानसभा के साथ लगते गांवों के लोग आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित कोई दो वैध पहचान पत्र जमा करवा कर अपने वाहनों के लिए पास ले सकते हैं। केवल वैध पास लगाए वाहनों को ही विधानसभा सत्र के दौरान जोरावर स्टेडियम से आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। बाहर से आने वाले अन्य सभी वाहनों की पार्किंग के इंतजाम जोरावर स्टेडियम में किया गया है। इसके आगे लोगों को विधानसभा तक पैदल ही जाना होगा। विधानसभा सत्र के दौरान तपोवन मार्ग से होकर कांगड़ा और अन्य रूटों पर जाने वाली सरकारी और निजी बसें यथावत चलती रहेंगी।
विज्ञापन


एक हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा
तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद होगी। विभिन्न बटालियनों से करीब एक हजार पुलिस जवान तपोवन चौक से लेकर विधानसभा भवन तक चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे। जिला पुलिस ने जोरावर स्टेडियम के सामने कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिया है। यहां से सत्र के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


थानों में करवाना होगा श्रमिकों का पंजीकरण
विस सत्र के मद्देनजर जिलाधीश कांगड़ा ने बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों, कामगारों का पंजीकरण नजदीकी पुलिस स्टेशन में करवाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा लंबे समय से जिला में रोजगार के चलते रह रहे लोग भी अपना पंजीकरण निकट के पुलिस थाना में करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें