पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर में कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को टांडा रेफर किया गया है। कार के मालिक ने शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई है। वीरवार को एक चिकित्सक डॉ. सुदेश अपने बेटे के साथ पालमपुर की ओर आ रहे थे कि निजी अस्पताल के पास एक बाइक तेज रफ्तार से उनकी कार से टकरा गई। इससे बाइक में बैठे शिवम और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दोनों अंब के बताए जा रहे हैं। दोनों को अस्पताल लाया गया जहां से उनको टांडा रेफर कर दिया गया है। उधर, थाना प्रभारी भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।