अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर(कांगड़ा)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदवां में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी वंदना पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल की छात्राओं ने प्रेम रतन धन पायो गीत पर समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। मधुबाला एंड पार्टी ने ढोलना गीत पर राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। नौंवी के छात्र कुनाल ने आंखों के पन्ने से गीत, जमा दो कक्षा की छात्राओं पल्लवी एंड पार्टी ने पंजाबी गिद्दा, जमा एक और दो कक्षा की छात्राओं ने गुमर डांस, जमा दो कक्षा की तमन्ना और प्रकाश एंड पार्टी ने लघुनाटिका, प्रियकां एंड पार्टी ने पंजाबी गीत शौकीन कुड़िए गीत पर डांस, पहाड़ी नाटी, संदीप एंड पार्टी ने पैग वाली सेल्फी, छठी कक्षा के लड़कों ने ग्रुप डांस, जमा दो कक्षा के लड़कों ने पंजाबी भंगड़ा और महाकाली तांडव की शानदार प्रस्तुतियों से अभिभावक वर्ग और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विधायक राकेश पठानिया ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, रमेश कालिया, प्रताप शुक्ला, राजेश कुमार कुकी, जोगिंद्र सिंह, नरेश कटोच, देवराज, पवन कुमार, सुदंर सिंह, ओमप्रकाश इत्यादि मौजूद रहे।