फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क न बनने पर सरवीण को ग्रामीणों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा के करेरी गांव में विधायक सरवीण चौधरी को कुछ लोगों ने रोक लिया। विधायक प्रचार के लिए सल्ली पंचायत से करेरी गांव के लिए गई थीं।
वह अपने काफिले के साथ पैदल सात किलोमीटर दूर बोंठु गांव पहुंचीं। यहां पर पहले से ही मौजूद ग्रामीण बबलू राम, मेघराज, अजय कुमार, विजय सिंह, रचना देवी और सीमलो देवी आदि ने सरवीण को रोक लिया। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण बोंठू गांव से करेरी गांव तक का रास्ता बंद पड़ा है। ग्रामीणों को सात किलोमीटर की दूरी तय करके घर जाना पड़ता है। विधायक खुद भी सात किलोमीटर दूरी तय करके पैदल बांठू गांव पहुंचीं। कुछ ग्रामीणों ने पूछा कि आखिर गांव में सड़क क्यों नहीं बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रधान कर्म चंद ने कहा कि विधायक गांव के विकास के काम नहीं करेंगी तो जनता क्रोधित होगी। लोग शांतिपूर्वक विरोध कर रहे थे, लेकिन विधायक के साथ चल रहे कुछेक समर्थकों ने ग्रामीणों से दुर्व्यवहार किया। इसका पंचायत विरोध करती है। इस संबंध में विधायक सरवीण चौधरी से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें