फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 11 नए मामले, 19 लोग हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में सोमवार को कोविड संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में अब कोविड के एक्टिव केस 142 हैं। सभी संक्रमितों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है। होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें