कांगड़ा। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शनिवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विकास कार्यों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक साल में 11 नई बसें चलाई गई हैं और जल्द ही यहां 16 करोड़ रुपये की लागत से एक सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहाकि एचआरटीसी के बेड़े में 297 इलेक्ट्रिक, 250 डीजल और 100 मिनी बसें जल्द शामिल की जाएंगी। पिछले साल 14 नए रूट शुरू किए गए। नई पास सुविधा के तहत यात्रियों को 30 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा। पांच नए बस अड्डों का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि बज्रेश्वरी मंदिर के पास 14 लाख से कैफे, घाट निर्माण और तहसील चौक के सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा है। रानीताल में बीओ कार्यालय और कांगड़ा में नया फॉरेस्ट रेंज ऑफिस बनाया जा रहा है। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा, नवनीत शर्मा, कुलदीप चौधरी, सुमन वर्मा, राजकुमारी, कांता सरोच, अशोक शर्मा, सौरभ और संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।