फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बाथरूम में नहाते समय 10वीं के छात्र की गिरने से मौत

Tue, 04 Jun 2024 03:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के पपरोला के वार्ड सात में 10वीं के छात्र की घर के बाथरूम में पांव फिसलने से गिरकर सिर पर चोट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय तनिश पुत्र शुभकरण के रूप में हुई है। हादसे के समय घर पर तनिश के दादा-दादी ही थे। जबकि उसके माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे। तनिश अपने दादा-दादी से नहाने की बात करके बाथरूम के अंदर चला गया।
विज्ञापन


तनिश अकसर नहाने में लंबा समय लेता था। इसीके चलते दादा-दादी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बाद में मां-बाप के आने पर इस घटना का पता चल सका। परिजन तुरंत उसे पपरोला में एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद वह बच्चे को पालमपुर के विवेकानंद अस्पताल में ले गए, जहां पर बच्चे की मौत हो गई। तनिश अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। तनिश के पिता पपरोला स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापक हैं। तनिश दसवीं कक्षा का एक होनहार और मेहनती छात्र थे। तनिश की मौत की खबर मिलने पर निजी स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया। स्कूल के निदेशक राजू सदाना और स्टाफ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें