फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर लौट रहे फौजी की ह्रदयघात से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी पर घर लौट रहे फौजी की हृदयाघात से मौत
विज्ञापन

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विधानसभा क्षेत्र की बढूं पंचायत में माहौल उस समय गमगीन हो गया, जब फौज में नायब सूबेदार के पद पर तैनात जागीर सिंह चौहान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बीते दिन जागीर सिंह चौहान छुट्टी पर घर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। वह 11 फील्ड वर्कशॉप में नायक सूबेदार थे और डिब्रुगढ़ में तैनात थे। उनके शव को वीरवार को उनके पैतृक गांव लाया गया। वीरवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें