फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोक नृत्य और शास्त्रीय गायन में देहरा बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक नृत्य और शास्त्रीय गायन में देहरा बना विजेता
विज्ञापन

नगरोटा बगवां में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का समापन
एलोकेशन प्रतिस्पर्धा में रैत ब्लॉक ने हासिल किया पहला स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालक नगरोटा बगवां में हुए युवा महोत्सव के समापन समारोह में जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बालक स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह विशेष अतिथि रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के 15 ब्लॉकों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

युवा महोत्सव की एलोकेशन प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान रैत ब्लॉक ने हासिल किया, जबकि कांगड़ा दूसरे, कथक नृत्य में रैत पहले, धर्मशाला दूसरे, सितार वादन में देहरा पहले, परागपुर दूसरे, हारमोनियम में देहरा पहले, तबला वादन में इंदौरा पहले, शास्त्रीय गायन में देहरा पहले, परागपुर दूसरे, एकांकी में रैत पहले, कांगड़ा ब्लॉक दूसरे, लोक गीत में देहरा पहले, रैत दूसरे, लोक नृत्य में देहरा पहले और रैत दूसरे स्थान पर रहा। दो दिवसीय युवा महोत्सव में पवन कुमार, दिलबाग सिंह और प्रोमिला शर्मा ने बतौर निर्णायक भूमिका अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें