फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में सायं सात बजे हुआ पुतला दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रावण दहन पर 20 मिनट आतिशबाजी से घनघनाया आसमान
विज्ञापन

धर्मशाला में सायं सात बजे हुआ पुतला दहन
खाद्य आपूर्ति मंत्री ने किया पुतला दहन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम धर्मशाला दशहरा उत्सव के दौरान करीब 20 मिनट तक पूरा आसमान आतिशबाजी की रोशनी से चमक गया। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का आग लगी। इससे पूर्व मंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर दशहरा रस्म अदा की। उन्होंने लोगों को बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व पर शुभकामनाएं दीं और राम के आदर्शों को अपनाने की सीख दी। दशहरा उत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने अपनी नृत्य की प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इससे पूर्व मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। साथ ही दशहरा समिति स्मारक का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला दशहरा कमेटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल, अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच, एडीएम मस्त राम भारद्वाज, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा और सहायक आयुक्त बालकृष्ण चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें