व्याकरण और वेदांत विषय पर संगोष्ठी
प्रो. बोध कुमार झा ने किया संगोष्ठी का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली के तत्वावधान में देहरा विधानसभा क्षेत्र के बलाहर गांव में व्याकरण और वेदांत विषय पर तीन दिवसीय संयुक्त संगोष्ठी का शुभारंभ किया गया। इसमें देश भर के वेदांत और व्याकरण विषय के विद्वानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रथम सत्र के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुंबई परिसर के व्याकरण विभागाध्यक्ष प्रो. बोध कुमार झा ने भाग लिया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य के देव प्रयाग परिसर के प्राचार्य और पूर्व कुलसचिव प्रो. केबी सुब्बारायूडु ने शिरकत की। व्याकरण विषय के कई अहम बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि व्याकरण से ही किसी शब्द का बोध होता है। हिंदी पखवाड़े के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को भी इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर परिसर के समस्त आचार्य, सहायकाचार्य, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।