फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड के लंबित काम निपटाने के अध्यक्ष ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष ने दिए बोर्ड के लंबित काम निपटाने के निर्देश
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने शनिवार को शिक्षा बोर्ड का दौरा किया। बोर्ड अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष ने जहां बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की, जबकि लंबित पड़े कार्यों को निपटाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

वहीं, बोर्ड के माध्यम से भविष्य में होने वाली परीक्षाओं सहित अन्य कार्यों की जानकारी भी ली।
प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा बोर्ड से बलवीर तेगटा को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद शिक्षा बोर्ड को नियमित अध्यक्ष नहीं मिल पाया है। पहले डिविजनल कमिश्नर धर्मशाला मंडल के पास शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष पद का कार्यभार था, जबकि बाद में हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव अरुण कुमार शर्मा को बोर्ड का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा को बोर्ड से संबंधित जानकारी दी। साथ ही बोर्ड के माध्यम से आयोजित की जा रही विभिन्न परीक्षाओं के बारे भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें