फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में बेकार बह रहा पीने का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी में ‘जल ही जीवन है’ नारा कोई मायने नहीं रखता। आए दिन धर्मशाला शहर में पीने का पानी बेकार बहता है। लेकिन अधिकारियों को कोई खबर नहीं। शुक्रवार सुबह धर्मशाला नगर निगम कार्यालय के साथ आईपीएच दफ्तर के सामने भंडारण टैंक से पानी बेकार बहता रहा। इसे ठीक करने में दो घंटे से ज्यादा समय लग गए। तब तक हजारों लीटर पीने का पानी बेकार बह गया।
विज्ञापन

भंडारण टैंक को जाने वाली पाइप ही लीक हो गई। इससे पानी बाहर बहता रहा। वहीं, इसके अलावा कचहरी अड्डा, डिपो बाजार, चीलगाड़ी में भी हर रोज कई स्थानों पर पाइपों से बेकार पानी बहता है, जिस ठीक करने में आईपीएच कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। उधर, आईपीएच उपमंडल धर्मशाला विपिन कुमार ने कहा कि शहर के पानी की सप्लाई ठेकेदार को सौंपी गई है। छोटा-मोटा रखरखाव भी ठेकेदार करता है। अगर कहीं पाइप टूटे हैं तो ठेकेदार को पाइपें ठीक करने की हिदायत दी जाएगी। जहां तक भंडारण टैंक के पाइप का सवाल है तो उसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें