जसूर (कांगड़ा)। विकास खंड नूरपुर की जाच्छ पंचायत की एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। जाच्छ पंचायत के प्रधान बलदेव पप्पी ने बताया कि त्रिशला देवी पत्नी नानकचंद घर के अंदर काम कर रही थी। तभी सांप ने महिला के पांव में डस लिया। परिजनों ने महिला को नूरपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे पति और चार बच्चे छोड़ गई है। प्रधान ने कहा कि महिला का परिवार बीपीएल में आता है। उन्होंने प्रशासन से महिला के परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई।