फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में लड़की की मौत पर परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। सर्पदंश से लड़की की मौत के बाद परिजनों ने राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल के आईसीयू के बाहर खूब हंगामा किया। परिजन आरोप लगा रहे थे कि चिकित्सकों की लापरवाही की वजह से ऐसा हुआ। परिजनों ने इस मामले में रोष जताया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन को परिजनों की ओर से जताए जा रहे रोष की सूचना मिली। मामला बढ़ता देख किसी बड़ी घटना के अंदेशे को रोकने के लिए इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों और टांडा चौकी में दी गई। मौके पर कांगड़ा के एसएचओ कुलदीप राज भी पहुंचे। एसएचओ ने बताया कि चंद्रोट से 20 साल की लड़की को सांप ने काटा था। उसे टांडा अस्पताल में रविवार को दाखिल करवाया गया था। उन्हें सूचना मिली कि लड़की की मौत के बाद उसके परिजन रोष जता रहे हैं। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस संदर्भ में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं किया गया है। उधर, अस्पताल के एमएस डा. गुरुदर्शन गुप्ता ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी। परिजन रोष जता रहे थे। इसकी सूचना सुरक्षा कर्मियों के साथ पुलिस को दे दी थी। लड़की के परिजन उन्हें मिले थे। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत परिजन करते हैं तो इसकी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें