फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

..............कहीं हमें गोली मत मार देना प्लीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कसौली गोलीकांड के बाद महिला अधिकारियों में खौफ
विज्ञापन

धर्मशाला में एमसी आयुक्त, टीसीपी और पर्यटन अधिकारी हैं महिलाएं
हरीश चंद्र
धर्मशाला। कसौली गोलीकांड के बाद महिला अधिकारियों में खौफ पैदा हो गया है। पर्यटन नगरी धर्मशाला में भी हाईकोर्ट के आदेशों के बाद 155 अवैध होटलों का बिजली-पानी काटा गया है। इस समय कांगड़ा जिला के मुख्यालय धर्मशाला में भी नगर एवं ग्राम योजनाकार, नगर निगम आयुक्त और पर्यटन विभाग की उपनिदेशक का कार्यभार महिला अधिकारी देख रही हैं। अवैध होटलों पर कार्रवाई करने में इन तीनों विभागों के अधिकारियों की ही मुख्य भूमिका रहती है। ऐसे में कसौली गोलीकांड के बाद महिला अधिकारियों में खौफ पैदा हो गया है।
कसौली की घटना आश्चर्यजनक : मधु
जिला पर्यटन अधिकारी मधु चौधरी ने कहा कि कसौली की घटना हिमाचल जैसे शांत प्रदेश में होना आश्चर्यजनक है। ऐसी घटनाओं से अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिरता है।
विज्ञापन

घटना के बाद खौफ : मेहता
नगर एवं ग्राम योजनाकार आशा मेहता ने कहा कि इस घटना के बाद वह खौफ में हैं। कसौली कांड के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन

कड़े कानून का किया जाए प्रावधान : काहलो
नगर निगम आयुक्त एवं जिला बंदोबस्त अधिकारी राखिल काहलो ने कहा कि उन्हें अक्सर काम के चलते लोगों के बीच रहना पड़ता है। कसौली घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे मामलों के लिए कड़े कानूनों का प्रावधान होना चाहिए, जिससे दोबारा ऐसी घटना न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें