फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

खैरा में नायक शशि पाल को दी अंतिम विदाई
खैरा (कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के खैरा लज्जयां के सेना की डोगरा रेजिमेंट में तैनात नायक शशि पाल पुत्र कमेर पाल की पार्थिव देह का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका आर्मी अस्पताल दिल्ली में सोमवार को निधन हुुुआ था। जवान का शव सुबह पैतृक गांव खैरा पहुंचा। यहां सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर पालमपुर से आई 9जी आर सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैनिक केे बड़े बेटे 12 वर्षीय सुशांत राणा ने पिता को मुखाग्नि दी। सैनिक सेना की 16 डोगरा रेजिमेंट हैदराबाद में सेवारत थे। दिल्ली में गार्ड ड्यूटी केे दौरान अस्वस्थ होने पर आरआर अस्पताल दिल्ली में कुछ दिन से वह उपचाराधीन थे। सोमवार दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली सेना अस्पताल में गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद शव को सैनिक के पैतृक गांव खैरा लाया गया। शशि की मौत का पता लगते ही आसपास के गांवों में मातम छा गया। खैरा के उप प्रधान मनजीत वालिया, ग्राम सभा खैरा के मेहर चंद कटोच, कैप्टन बलवीर, अमर सिंह, संतोष मेहता, सुरेश, पवन, सुरेश, रमेश गोस्वामी, सुरेश मेहता सहित कई लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें