फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू गैस सिलेंडरों में निकली कम गैस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसूर (कांगड़ा)।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नूरपुर की टीम ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। विभागीय टीम की दबिश से गैस एजेंसी संचालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने नूरपुर के बदूही, सुल्याली और नूरपुर की गैस एजेंसियों में दबिश दी। घरेलू उपयोग में लाये जाने वाले सिलेंडरों को जांच की। विभाग के अधिकारियों ने सिलेंडरों में भरी गैस को भी तोलकर जांचा। उल्लेखनीय है कि उपभोक्ता कई बार सिलेंडर में कम गैस, सिलेंडर में पानी भरे होने की शिकायत करते हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक अजय कौंडल और रवि कुमार ने कहा कि कार्रवाई के दौरान करीब 1 हजार सिलेंडरों को जांचे गए। 300 गैस सिलेंडरों को तोला गया। जांच में कई सिलेंडरों में अनियमिताएं पाई गईं। इनकी रिपोर्ट विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान कई सिलेंडरों में अनियमिताएं पाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें