फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। चढ़ियार निवासी अनिता कुमारी ने उसके बेटे साहिल से मारपीट करने वाले चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अनिता कुमारी ने कहा कि लोहड़ी के दिन उसका लड़का साहिल घर से बाहर गया हुआ था। रास्ते में चार युवकों सन्नी, दीपू, संदीप और आशु ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट कर उसे घायल कर दिया। बाद में साहिल के परिजनों ने घायल साहिल का उपचार निजी चिकित्सक से करवाया और थाने में शिकायत कर दी। बुधवार देर शाम को पुलिस ने अनिता कुमारी की शिकायत पर चारों युवकों के विरुद्ध मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि पुलिस ने अनिता कुमारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानवीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें