धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में नए कमिश्नर आईएएस अफसर संदीप कदम ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। शाम को पदभार संभालते ही संदीप कदम नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बेहतर कार्यान्यवन में जुट गए। पिछले लंबे अरसे से नगर निगम धर्मशाला में कमिश्नर का पद कार्यवाहक कमिश्नर देख रहे थे। कमिश्नर पद पर बार बार तबादलों के चलते नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रभावित हो रहा था। हालात यह बन गए कि स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट मिलने के बाद पिछले एक साल में एक भी बड़ा प्रोजेक्ट शुरू ही नहीं हो पाया था। अब नए कमिश्नर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बेहतर संचालन की उम्मीद धर्मशाला की जनता को है।