फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे के अंदर हटाएं बैनर: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तिथि घोषित होते ही प्रशासन ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना को लेकर हरकत में आ गया है। एसडीएम नूरपुर आबिद हुसैन सादिक ने वीरवार को चुनाव आचार संहिता लगते ही यह आदेश जारी किए कि सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर जोकि विस चुनाव 2017 से संबंधित हैं और चुनाव चिन्ह को दर्शाते हो, उनको तुरंत 72 घंटे के अंदर हटाया जाए। उन्होंने उपमंडल के सभी कॉलेज, सरकारी संस्थान, स्कूल, नगर परिषद को आदेश दिया है कि इनको तुरंत हटाया जाए। एसडीएम नूरपुर ने वीरवार को आचार संहिता लागू होने के बाद स्वयं उपमंडल स्तर पर और नूरपुर नगर परिषद में जाकर जायजा लिया और अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राजनीतिक पार्टियों के बैनरों को तुरंत हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें