फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ मीटर तक गिरा ल्हासा, गौशाला को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरा ( कांगड़ा)। पालमपुर उपमंडल के खैरा में 300 मीटर तक ल्हासा गिरने और पहाड़ी धसने से गौशाला को नुकसान हुआ है। वहीं, मलबा लोगों के घरों तक पहुंच गया है। खैरा पंचायत के लझेइहां में चंपा देवी पत्नी स्वर्गीय विजय कुमार की गौशाला सोमवार रात 11 बजे भारी बारिश के चलते साथ लगते जंगल और घासनी का मलबा खिसकने से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद से साथ लगते घरों के बाशिंदे भी सहमे हुए हैं। इसमें कारगिल अमर शहीद दिनेश राणा की माता निर्मला देवी का घर भी शामिल है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान डॉ. रवि दत्त और उपप्रधान मंजीत वालिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति से पटवारी को अवगत करवाया। हल्का पटवारी अक्षय कुमार ने मौके का मुआयना किया। डॉ. रवि दत्त, मंजीत वालिया और सदस्य जन्म सिंह ने प्रशासन और सीपीएस जगजीवन पाल से संबंधित पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
उधर, भारी वर्षा के कारण खैरा के वन कुड़ंग में चील का पेड़ गिरने से पालमपुर सुजानपुर वाया खैरा मार्ग रात 12 बजे से सुबह आठ बजे तक पूर्णतया बाधित रहा, जबकि खैरा से सुजानपुर सड़क मार्ग भी शिवनगर और नदेहल पांत के पास जगह-जगह ल्हासे गिरने से सुबह 10 बजे तक यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। इससे सुबह निकलने वाले अधिकतर यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मीलों सफर पैदल तय किया। वहीं सरकारी स्कूलों में भी बरसात की छुट्टियों के बाद पहला दिन होने पर अधिकतर बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। इतना ही नहीं बारिश के कारण खैरा और आसपास के गांवों में बिजली की तारें टूटने के बाद विद्युत आपूर्ति 17 घंटे बीत जाने के बाद भी शाम पांच बजे तक बहाल नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें